
- लोदी राजवंश का संस्थापक बहलोल खां लोदी आज ही के दिन 1451 में दिल्ली का शासक बना।
- मुगल साम्राज्य का शासक बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच 21 अप्रैल 1526 में पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी मारा गया।
- फ्रांस और इंग्लैंड के बीच आज ही के दिन 1572 में स्पेन के खिलाफ सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
- इंग्लैंड और स्वीडन के बीच आज ही के दिन 1654 में व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर।
- बाजी राव प्रथम, 1720 में आज ही के दिन पेशवा बालाजी विश्वनाथ के उत्तराधिकारी बने।
- स्पेन और आस्ट्रिया के बीच 21 अप्रैल 1739 में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
- बैंकाक शहर की स्थापना 21 अप्रैल 1782 में हुई।
- प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक एवं इतिहासकार मैक्स वेबर का जन्म 21 अप्रैल 1864 में हुआ था।
- भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर और ओसबोर्न स्मिथ के बाद दूसरे गवर्नर जेम्स ब्रेड टेलर का जन्म 21 अप्रैल 1891 में हुआ था।
- टॉम सायर तथा हकलबरी फिन जैसे जिंदादिल किरदारों के रचियता अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन का निधन 21 अप्रैल 1910 में हुआ था।
- 1961 के ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सन्मानित भारत के पहले निशानेबाज़ कर्णी सिंह का जन्म 21 अप्रैल 1924 में हुआ था।
- 54 राष्ट्रों और राज्य क्षेत्रों की प्रमुख महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय का जन्म 21 अप्रैल 1926 में हुआ था।
- उर्दू भाषा के मशहूर शायर मोहम्मद इकबाल का निधन 21 अप्रैल 1938 में पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था।
- यूनान ने आज ही के दिन 1941 में नाजी जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
- 1945 में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान आज के सोवियत संघ की सेना ने बर्लिन शहर पर कब्ज़ा करने और हिटलर को मात देने की कोशिशों में आज के दिन मिली जीत को काफ़ी महत्वपूर्ण माना जाता है।
- ब्राजीलिया आज ही के दिन 1960 में ब्राजील की राजधानी बन गई।
- यूनान में 21 अप्रैल 1967 में सैन्य तख्तापलट हुआ।
- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक के नाम से मशहूर समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर 21 अप्रैल 1979 के दौरान दो बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहे।
- श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आज ही के दिन 1987 में हुए एक बम धमाके में तक़रीबन सौ से अधिक लोगों की मौत हुई।
- भारतीय वायु सेना के संजय थापर को 21 अप्रैल 1996 में पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया।
- बांग्लादेश में भारतीय जवानों की नृशंस हत्या पर आज ही के दिन 2001 में भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।
- बसरा में 21 अप्रैल 2004 में मिसाइल हमले में 68 लोगों की मौत हो गई।
- नेपाल नरेश ने चुनी हुई सरकार को 21 अप्रैल 2006 में सत्ता सौंपने की घोषणा की।
- ब्रायन लारा ने 2007 में आज ही के दिन एक दिवसीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया।
- कंड़ों की बाजीगरी में मशीन को मात देने वाली शकुन्तला देवी का निधन 21 अप्रैल 2013 में हुआ था।
- भारतीय राजनीतिज्ञ एवं राष्ट्रीय काँग्रेस के वरिष्ठ नेता जानकी बल्लभ पटनायक का निधन 21 अप्रैल 2015 में हुआ था।
Tags
Current Affairs